केंद्रीय पुस्तकालय एवं वाचनालय
8,000+
कुल पुस्तकें
4
दैनिक समाचार पत्र
राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय
शोध पत्रिकाएं एवं जर्नल्स
उच्च कोटि बैठक व्यवस्था
सुसज्जित वाचनालय
सदस्यता प्राप्त पत्रिकाएँ
योजना (Yojana)
मासिककुरुक्षेत्र (Kurukshetra)
मासिकप्रतियोगिता दर्पण (Pratiyogita Darpan)
मासिकअनौपचारिकता (Anaupacharika)
आवधिकद सांइस (The Science)
वैज्ञानिक शोधवागर्थ (Vagarth)
साहित्यिक
10 आधिकारिक पुस्तकालय नियम
पुस्तकालय, महाविद्यालय की पावन सम्पत्ति है। इसको किसी प्रकार की क्षति न पहुँचने दीजिए तथा इसकी सुरक्षा आपका पावन कर्त्तव्य है।
पुस्तकालय एवं वाचनालय में पूर्ण शान्ति बनाये रखिये।
पुस्तकालय-पत्र (Library Card) प्रस्तुत करने पर ही अध्ययनार्थ पुस्तक दी जायेगी। खो जाने पर अविलम्ब सूचित करें तथा कार्यालय में शुल्क जमा कर दूसरी प्रति प्राप्त करें।
पुस्तकालय नियमों का उल्लंघन करना या किसी प्रकार की असुविधा पहुँचाना अनुचित व दण्डनीय है।
पुस्तकालय में पुस्तकालयाध्यक्ष के निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।
- दण्ड / समय-सीमा
पत्रिकायें केवल वाचनालय में ही पढ़ी जा सकती हैं, इनको बाहर ले जाना दण्डनीय है।
जो छात्रायें पुस्तकें लेना चाहती हैं, वे एक दिन पूर्व पुस्तकों की सूची पुस्तकालय में दें, दूसरे दिन पुस्तक निर्गत की जायेगी।
- दण्ड / समय-सीमा
यदि कोई छात्रा भूल से या अन्य कारण से पत्रिका घर ले जाती है तो उसे 50 पैसा प्रतिदिन के हिसाब से अर्थदण्ड देना होगा।
पुस्तकालय से पुस्तक प्राप्त करने हेतु अपना मूल अभिज्ञान पत्र (पहचान पत्र) साथ लाना अनिवार्य है।
- दण्ड / समय-सीमा
पुस्तकालय की सभी पुस्तकें छात्राओं को वार्षिक/सेमेस्टर परीक्षा प्रारम्भ होने से 15 दिन पूर्व जमा करना अनिवार्य है।