संपर्क करें
मार्ग संदर्शिका
महाविद्यालय कैसे पहुँचे?
शान्त, स्वस्थ एवं सुरम्य ग्रामीण वातावरण में सुगम आवागमन सुविधा
बलिया-सिकन्दरपुर राजमार्ग, ग्राम- गौरीशंकर पुरम (करनई), बलिया
बलिया जनपद मुख्यालय से मात्र 9 किमी० उत्तर दिशा में स्थित
बलिया–सिकन्दरपुर राजमार्ग पर गौरीशंकर पुरम् (करनई) में स्थित।
प्रमुख राजमार्ग
महाविद्यालय बलिया-सिकन्दरपुर राजमार्ग पर सीधे स्थित है, जिससे निजी दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों द्वारा पहुँचना अत्यंत सुगम है।
राज्य परिवहन (रोडवेज)
बलिया बस स्टेशन से सिकन्दरपुर, बेल्थरा रोड एवं रसड़ा की ओर जाने वाली उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन बसें नियमित अंतराल पर उपलब्ध हैं।
स्थानीय परिवहन
बलिया शहर, रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड से स्थानीय निजी परिवहन—जैसे टैक्सी, ऑटो, टेम्पो एवं ई-रिक्शा—कॉलेज द्वार तक निरंतर उपलब्ध हैं।