गतिविधियाँ

पाठ्येतर गतिविधियाँ छात्राओं में राष्ट्रीय भावना, नेतृत्व, सेवा भाव और करियर-उन्मुख प्रमाण-पत्रों के माध्यम से सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देती हैं।

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS)

राष्ट्रीय भावना, सामूहिकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व

छात्राओं में राष्ट्रीय भावना, सामूहिकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को विकसित करने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत सामाजिक पुर्नसंरचना, श्रमदान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगोष्ठी आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

लाभ एवं प्रमाण-पत्र

  • विशेष शिविर सहभागिता हेतु आधिकारिक प्रमाण-पत्र जो भावी करियर विकास में सहायक है।
  • सामाजिक सेवा एवं श्रमदान द्वारा नेतृत्व क्षमता का विकास।

रेंजर्स / भारत स्काउट और गाइड एवं योग प्रशिक्षण

उद्यमिता विकास, साहस, स्वावलम्बन तथा सेवा भाव

छात्राओं के व्यक्तित्व में उद्यमिता विकास, साहस, स्वावलम्बन तथा सेवा भाव को विकसित करने के लिए महाविद्यालय में रेंजर्स प्रशिक्षण एवं नियमित योग का आयोजन किया जाता है।

लाभ एवं प्रमाण-पत्र

  • रेंजर्स प्रशिक्षण सहभागिता प्रमाण-पत्र जो छात्राओं के भविष्य निर्माण में सहायक होता है।
  • नियमित योग अभ्यास द्वारा शारीरिक और मानसिक संतुलन का सुदृढ़ीकरण।